डाट काली मंदिर टनल के बाहर हुआ भूस्खलन, दो बाइक सवारों पर गिरा मलबा, पुरानी टनल से किया यातायात शुरू

ख़बर शेयर करें -


देहरादून। भारी बारिश के चलते डाट काली सुरंग के पास लैंडस्लाइड हो गया है। इस दौरान सुंदरपुर सहारनपुर की तरफ से मोटरसाइकिल डिस्कवर पर सवार लक्ष्मण सिंह पुत्र रघुवीर सिंह और अशित चौधरी पुत्र लक्ष्मण सिंह चौधरी निवासी गण सुंदरपुर थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उक्त लैंडस्लाइड में आये मलबे में दब गए थे, जिन्हें थाना क्लेमेनटाउन पुलिस द्वारा जनता की मदद से निकालते हुए तत्काल उपचार हेतु प्राइवेट वाहन से अस्पताल भेजा गया। लैंडस्लाइड के कारण नई टनल से यातायात बाधित होने पर यातायात को पुरानी टनल से सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।

You cannot copy content of this page