राजधानी में अपराधियों के हौंसले बुलंद: अब तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

खबर डोज, देहरादून। राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीच बाजार हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोली लगते ही युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर अचानक आए और युवक पर नजदीक से फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली डालनवाला पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है, जो एक गैस एजेंसी संचालित करता था। बताया जा रहा है कि वह सुबह घर से टेनिस खेलने के लिए निकला था। इसी दौरान तिब्बती मार्केट क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बना लिया।
घटना के बाद बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या व्यावसायिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







