आईपीएस अधिकारी को दिया जनपद हरिद्वार से सटे थाने का चार्ज
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/06/1292789-ips-1-1024x614.webp)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जितेन्द्र कुमार मेहरा (प्रशिक्षु आई0पी0एस0) को व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए दिनांक 19/06/23 से 09/09/23 (03 माह) तक की अवधि के लिए थाना प्रभारी (स्वतंत्र प्रभार) थानाध्यक्ष रायवाला के पद पर नियुक्त किया गया हैं।
थाना रायवाला को देहरादून का प्रवेश द्वार समझा जाता है और आवाजाही तथा सुरक्षा प्रबंधन के लिहाज से या थाना बेहद महत्वपूर्ण है। हरिद्वार की सीमा से लगे होने के कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
श्री जितेन्द्र कुमार मेहरा द्वारा थानाध्यक्ष रायवाला का पदभार ग्रहण कर लिया गया हैं। निवर्तमान थाना प्रभारी भी इसी थाने में तैनात रहेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें