कोटद्वार से रितु भूषण खंडूरी ने लिया पिता की हार का बदला
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। विधानसभा चुनाव 2022 के लगभग नतीजे आ चुके हैं। कोटद्वार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रितु भूषण खंडूरी ने जीत हासिल कर अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की हार का बदला ले लिया है।
विधानसभा चुनाव 2022 में कोटद्वार विधानसभा के 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। जिनमें कोटद्वार से भाजपा प्रत्याशी रितु खंडूरी को 24120, कांग्रेस से सुरेंद्र सिंह नेगी को 22212, निर्दलीय धीरेंद्र चौहान को 9265, बसपा प्रत्याशी विकास कुमार को 453, आम आदमी पार्टी से अरविंद कुमार वर्मा को 1671, UKKD से मुकेश कुमार को 128, यूकेडी डेमोक्रेटिक से रोहित डंडरियाल को 153, BMUP से सतीश चंद्र को 89, RTORP से आकाश नेगी को 57, IND से महिमा चौधरी को 281, IND से सुनील बहुखंडी 142 मत मिले। उक्त आकड़े जिला सूचना अधिकारी पौड़ी की ओर से जारी किए गए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें