निगम के दो कर्मचारियों का मुद्दा गरमाया, नगर आयुक्त ने पीड़ित मकान स्वामी को दिया कार्रवाई का आश्वासन, देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के दो कर्मचारियों की देर शाम एक मकान की सीढियों में बैठकर शराब पीते वीडियो वायरल होने के बाद नगर आयुक्त ने पीड़ित को कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है।

पीड़ित तुषार गोयल एवं नगर आयुक्त वैभव गुप्ता


वायरल वीडियो

दरअसल कल देर शाम नगर निगम के दो कर्मचारी गोखले मार्ग स्थित एक मकान की सीढ़ियों में शराब पी रहे थे। जिस पर मकान मालिक ने उनका विरोध करते हुए उन दोनों कर्मचारियों को वहाँ से हटा दिया।

जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान मकान मालिक के विरोध करने पर दोनों कर्मचारी नशे में धुत्त मकान मालिक से मकान की रजिस्ट्री दिखाने की बात कहते हुए निगम कर्मचारी होने की धौंस दिखाने लगे। मकान मालिक तुषार गोयल ने नगर निगम में आयुक्त को दोनों कर्मचारियों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है। नगर निगम कोटद्वार के नगर आयुक्त वैभव गुप्ता के मुताबिक निगम के कर्मचारियों के खिलाफ एक शिकायती पत्र मिला है। ऐसे कर्मचारियों को बख्शा नही जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

You cannot copy content of this page