एसएसपी के कड़े नेतृत्व में सीआईयू कोटद्वार का डबल धमाका, खोए मोबाइल लौटाने के बाद चरस समेत दो गिरफ्तार, मामले में वादी बने सीआईयू प्रभारी रणजीत तोमर, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी सर्वेश पंवार

वाणिज्यिक मात्रा में 1.04 किलोग्राम चरस हुई बरामद

खबर डोज, कोटद्वार। जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईयू कोटद्वार को बड़ी सफलता मिली है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने 1.04 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बरामद चरस वाणिज्यिक मात्रा की श्रेणी में आती है। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर इस मामले में स्वयं सीआईयू कोटद्वार प्रभारी रणजीत तोमर वादी बने हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर

यह कार्रवाई एसएसपी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में सीआईयू प्रभारी रणजीत तोमर और चौकी प्रभारी चीला उपनिरीक्षक पंकज कुमार की संयुक्त टीम ने की है, जो कि नशे की चैन को तोड़ने में काफी सहायक मानी जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार की ओर से नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, सप्लाई चेन को ध्वस्त करने तथा बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में बीते रविवार को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने भीमगोड़ा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध टीवीएस मोटरसाइकिल संख्या UK08 BJ 4420 को रोका। वाहन पर सवार दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर मेनपाल उर्फ मोनू के कब्जे से 503 ग्राम तथा राजकुमार के कब्जे से 501 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा प्रयुक्त वाहन को नियमानुसार सीज कर दिया। इस संबंध में थाना लक्ष्मणझूला पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मेनपाल उर्फ मोनू पुत्र रतन सिंह, निवासी इंचौडा, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर यूपी, हाल पता कनखल जनपद हरिद्वार और राजकुमार पुत्र सतीश चंद निवासी तोतापुर फाजिलपुर, थाना जुनाबई, जिला संभल यूपी शामिल हैं। पकड़े गए दोनों अभियुक्त कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में किराए पर रहते थे और नशे के आदि लोगों को चरस बेचते थे।

सीआईयू प्रभारी रणजीत तोमर ने बताया कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।

You cannot copy content of this page