एसएसपी पौड़ी के कड़े नेतृत्व में सीआईयू कोटद्वार का लक्ष्मणझूला में कमाल, स्मैक समेत पकड़े गए श्रीनगर के दो लाल, देखिए वीडियो

खबर डोज, लक्ष्मणझूला। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पौड़ी गढ़वाल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 18 फरवरी 2026 को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने भीमगोड़ा क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान 31 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी क्षेत्र में आने वाले यात्रियों और स्थानीय युवाओं को नशे की लत लगाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उनकी योजना विफल हो गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों को सप्लाई चेन ध्वस्त करने और बिक्री, परिवहन व वितरण से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में भीमगोड़ा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को रोका। तलाशी में साबिर अली निवासी श्रीनगर के पास से 16 ग्राम और शराफत अली निवासी श्रीनगर के पास से 15 ग्राम स्मैक मिली है। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर थाना लक्ष्मणझूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक रामपुर बस अड्डे से शकील नामक व्यक्ति से खरीदकर लाए थे। उनका उद्देश्य लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पर्यटकों, यात्रियों और गंगाघाटों पर घूमने वाले लोगों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचकर लाभ कमाना था। पुलिस ने सप्लायर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों में साबिर अली पुत्र शौकत अली, निवासी श्रीनगर, उम्र 33 वर्ष तथा शराफत अली पुत्र शौकत अली, निवासी श्रीनगर, उम्र 26 वर्ष शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नवीन पुरोहित, उपनिरीक्षक रणजीत सिंह तोमर (सीआईयू प्रभारी), अपर उपनिरीक्षक एहसान अली (एसआईयू), अपर उपनिरीक्षक भानु प्रताप, अपर उपनिरीक्षक राहुल ठाकुर, आरक्षी कपिल कुमार और आरक्षी नवाब हैदर शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






लो जी अब उत्तराखंड में शिक्षक के घर AK-47 समेत मिला हथियारों का जखीरा, पुलिस ने इलाके में बढ़ाई सख्ती 