त्यौहारी सीजन में उत्तराखंड शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार देर शाम एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

मुख्य बदलावों में शामिल:
राजेश कुमार, सचिव वित्त, परिवहन, जलागम, ग्राम विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग को सचिव–प्राथमिक शिक्षा, ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। डॉ. नीरज खैरवाल, सचिव-ग्राम्य विकास, सहकारिता विभाग, को सचिव–नगरीय विकास एवं निर्माण अधिकारी, उत्तराखंड के पद से मुक्त किया गया। हरीश कुमार यादव, सचिव–पंचायतीराज एवं महिला सशक्तिकरण विभाग को राज्य खाद्य आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। रंजीत सिंह चौहान, सचिव–गन्ना एवं राज्य संपत्ति विभाग, को आयुर्वेद एवं खाद्य आपूर्ति विभाग का प्रभार दिया गया। धीरज सिंह गबर्याल, सचिव–पर्यटन एवं तीर्थाटन विभाग को ग्रामीण विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग, CPO, UGVS-REAP का प्रभार दिया गया। डॉ. पराग मधुकर धकाते (IFS) को सचिव–पंचायतीराज विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है। ललित मोहन राय, अपर सचिव–मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव कार्यालय को मुख्य प्रशासन अधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय के पद से मुक्त कर नैनीताल जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया।

जिला स्तर पर भी बदलाव
कई जिलों के जिलाधिकारी और डिप्टी कलेक्टरों के दायित्वों में परिवर्तन किया गया है। सोनल सिंह को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग भेजा गया है। परीक्षित वर्मा को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी नियुक्त किया गया। घनश्याम सिंह, डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर, को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। अमित कुमार चयाल, डिप्टी कलेक्टर पौड़ी, को डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर बनाया गया।

इसके अलावा सचिवालय स्तर पर कई अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से मुक्त कर नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें