उत्तराखंड मनिहार गोठ पुलिस: कुंए में गिरी महिला को पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

ख़बर शेयर करें -

-परिजनों ने मित्र पुलिस का जताया आभार

टनकपुर/चंपावत। गुरूवार देर शाम जनपद नैनीताल निवासी एक महिला अचानक 40 फीट गहरे कुएं में गिर गई। महिला के चिल्लाने की आवाज गांव वालों ने सुनी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना टनकपुर की मनिहार गोठ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने महिला को रेस्क्यू कर महिला को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए महिला के परिजनों ने उनका आभार जताया है। मनिहार गोठ चौकी प्रभारी तेज कुमार ने बताया कि गुरूवार देर सांय क्षेत्र के ग्रामीणों ने फोन पर संपर्क कर महिला के कुएं में गिर जाने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कुएं में गिरी महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। महिला कुएं में गिरने के कारण चोटिल हो गई थी। उपचार के दौरान महिला ने अपना नाम 44 वर्षीय विनीता पत्नी नवीन कोहली निवासी नैनीताल बताया है। उक्त महिला कुछ दिन पूर्व अपने मायके मनिहार गोठ में आई थी। महिला के परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस टीम में राम सिंह राणा, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, वजीर सिंह शामिल थे। 

You cannot copy content of this page