सतपुली में वयोवृद्ध दादा ने अपने पोते के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल

कोटद्वार। नयारघाटी क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने अपने पोते के जन्मदिन के अवसर पर निर्धन और जरूरतमंद लोगों कंबल वितरित किए।
रविवार को मलेठी स्थित चौहान स्टोन क्रेशर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी बलवीर सिंह नेगी और नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सतपुली के पूर्व प्रधान जगदम्बा डंगवाल ने समस्त चौहान परिवार को निस्वार्थ भाव से सामाजिक योगदान के लिए अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। जगदंबा डंगवाल ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान सतपुली की जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे। जिसके परिणाम जल्द सतपुली क्षेत्र में आपको देखने को मिलेंगे। उन्होंने सतपुली और आसपास के क्षेत्रों में उनके वयोवृद्ध पिता समाजसेवी सुंदर सिंह चौहान की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा के प्रति उनका समर्पण सराहनीय और प्रेरणा स्रोत है। वह समय-समय पर नि:स्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं।
इस मौके पर सुंदर सिंह चौहान की ओर से अपने पोते पृथ्वीराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर 500 निर्धन और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए।
इस मौके पर पं. धनीराम धस्माना, नरेंद्र नेगी, पूर्व कै. रणधीर नेगी, योगाचार्य रणवीर सिंह रावत, सभासद चंद्र मोहन सिंह चंदू, सभासद अमित रावत अम्मू, सभासद रिंकी रावत, सभासद दीपिका मियां, आरपी नैथानी, अध्यक्ष बंधुवर सेवा समिति माया देवी, नीलम चौहान, निकिता चौहान, त्रिलोक सिंह चौहान, अजय पंवार, कैलाश चंद मियां, कैलाश सकलानी, प्रताप सिंह नेगी, विनय रावत, त्रिलोक नेगी, गंगा रावत, सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी आदि मौजूद रहे। पूर्व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन अचलानंद डोबरियाल एवं राजकमल नेगी ने संयुक्त रूप से किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





पौड़ी गढ़वाल में फिर बना एक व्यक्ति गुलदार का निवाला, मौके पर पहुंची डीएम 

