खैर के पेड़ों पर वन कर्मचारियों ने चला दी आरिया, वन आरक्षी निलंबित

ख़बर शेयर करें -


हल्द्वानी। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के शिवनाथपुर बीट पर बिना छपान के 13 खैर के पेड़ काटने के मामले में वन बीट अधिकारी दोषी पाए गए। डीएफओ ने वन आरक्षी को निलंबित कर दिया है। वन दरोगा पर कार्यवाही के लिए वन संरक्षक को पत्र लिखा।
डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि 18 जनवरी को वह निरीक्षण कर रहे थे। आमपोखरा रेंज के शिवनाथपुर बीट पर वन विकास निगम की लौट पर पातन हो रहा था। निरीक्षण के दौरान लौट में बिना छपान के खैर के 13 पेड़ कटे पाए गए। इस मामले की जांच एसडीओ जसपुर को सौंपी गई। एसडीओ जसपुर की जांच रिपोर्ट में वन दरोगा रामसंजीवन और वन बीट अधिकारी देवेंद्र प्रकाश आर्य दोषी पाए गए। वन बीट अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि वन दरोगा पर कार्यवाही के लिए वन संरक्षक को पत्र लिखा गया है।

You cannot copy content of this page