कांग्रेस और आप का हर जगह विरोध झेलने वाली भाजपा क्या बना पाएगी सरकार?, देखिए विरोध का वीडियो

ख़बर शेयर करें -


कोटद्वार। वर्तमान भाजपा सरकार का जहां गढ़वाल मंडल में हर जगह कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं, इस विरोध के बीच क्या भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर पाएगी, यह सवाल सभी जगह चर्चा का विषय बना हुआ है।


जिला पौड़ी समेत रुद्रप्रयाग और चार धामों पर जिस तरह इस बार वर्तमान भाजपा सरकार का विरोध हुआ है। उससे यह साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।

यहां यह बता दें कि हाल ही में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के जन्मदिन के अवसर पर कोटद्वार पहुंचे प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी को कॉग्रेस और आम आदमी पार्टी का विरोध झेलना पड़ा। जहां कांग्रेस ने मुख्यमंत्री धामी का काले झंडे दिखाकर विरोध किया था तो वही आम आदमी पार्टी ने भी अपना विरोध जाहिर किया था। हालांकि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों पार्टियों के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था। कोटद्वार की तरह अन्य जिलों में भी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और मुख्यमंत्री का विरोध कॉग्रेस नेताओं ने किया। इसके अलावा कई जिलों में जनता ने भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का विरोध किया है।

You cannot copy content of this page