काम की खबर:- अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को कराना होगा देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों को अब देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। जिस व्यक्ति यात्री का देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। उसे उत्तराखंड में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह आदेश उत्तराखंड शासन की ओर से जारी किए गए हैं। पोर्टल पर पंजीकरण के लिए जरूरी जानकारियां अपलोड करनी होंगी। इसके साथ ही उत्तराखंड परिवहन विभाग ने स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर ही एक क्यूआर कोड जारी किया है।

इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही आपका रजिस्ट्रेशन स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर हो जाएगा। इससे लोगों को पंजीकरण कराने में राहत मिलने के साथ ही काफी आसानी भी रहेगी। परिवहन विभाग ने इसके लिए क्यूआर कोड जारी कर दिया है।।

You cannot copy content of this page