जमालपुर में युवक ने खुद को मारी गोली, पहले युवती से की थी मारपीट

ख़बर शेयर करें -


खबर डोज, हरिद्वार। जनपद के जमालपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवक द्वारा एक युवती के साथ मारपीट, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे एक युवती ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक ने उसके साथ मारपीट की, उसका मोबाइल छीन लिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसकी लोकेशन ट्रेस की।
लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम बहादराबाद स्थित इंडियन गैस प्लांट के पास एक खाली मैदान में पहुंची, जहां युवक का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने अपनी ही पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है।
मौके से पुलिस ने एक तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और कुछ नकदी बरामद की है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। युवती के आरोपों और घटना के बीच के संबंध को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक के पास अवैध हथियार कहां से आया और घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

You cannot copy content of this page