हरिद्वार प्रेस क्लब चुनाव: रिकॉर्ड मतों से रिपीट हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, शानदार जीत, सूर्यकांत बने महासचिव, जीत का जश्न, देखिए वीडियो
खबर डोज, हरिद्वार। हरिद्वार प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पद के परिणाम घोषित हो गए हैं। अंतिम चरण की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र चौधरी ने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की, जबकि महासचिव पद पर सूर्यकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
अध्यक्ष पद के पांचवें और अंतिम चरण में कुल 120 वोट डाले गए, जिनमें से 2 वोट निरस्त घोषित हुए। मतगणना में धर्मेन्द्र चौधरी को 84 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अश्वनी अरोड़ा को 34 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार धर्मेन्द्र चौधरी ने बड़े अंतर से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
महासचिव पद के लिए हुए मतदान में भी कुल 120 वोट पड़े। इसमें सूर्यकांत को 86 वोट मिले, जबकि डॉ. हिमांशु को 34 वोटों से संतोष करना पड़ा। सूर्यकांत ने भारी मतों से जीत दर्ज करते हुए महासचिव पद अपने नाम किया।
इससे पहले चौथे राउंड की मतगणना में 100 वोटों की गिनती की गई थी, जिसमें एक वोट निरस्त हुआ। इस चरण में कुलभूषण को सर्वाधिक 78 वोट मिले, जबकि अमित शर्मा को 75, ललितेंद्र नाथ को 73, बालकिशन और केके पालीवाल को 72-72, तनवीर को 70 वोट प्राप्त हुए। अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में संजीव शर्मा, कुमार दुष्यंत, जोगेंद्र मावी और मेहताब को 68-68 वोट, रोहित, देवेंद्र शर्मा और नरेश दिवान को 66-66 वोट, सुदेश आर्या को 65, कुमकुम शर्मा और विकास को 64-64, शिवा अग्रवाल और शिवप्रकाश को 63-63, शैलेन्द्र सिंह और आफताब को 60-60 वोट मिले।
वहीं रुपेश वालिया को 36, गोपाल कृष्ण को 38, संजय चौहान को 46 और ब्रजपाल को 29 वोट प्राप्त हुए।
पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। नई कार्यकारिणी से पत्रकारों के हितों की रक्षा और प्रेस क्लब के समग्र विकास को लेकर उम्मीदें जताई जा रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







