हरिद्वार में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम: जागरूकता पर दिया विशेष जोर

खबर डोज, हरिद्वार। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत “संपूर्ण सुरक्षा केंद्र” द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रोकथाम एवं उपचार सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
कार्यशाला की अध्यक्षता प्रमुख अधीक्षक डॉ. आर. वी. सिंह एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान उन्होंने एचआईवी/एड्स से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य जागरूकता, एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार एवं परामर्श सेवाओं को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को नवीनतम उपचार पद्धतियों, सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को “संपूर्ण सुरक्षा केंद्र (SSK)” से संबंधित सेवाओं और सुविधाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और अधिक से अधिक लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने इस तरह की कार्यशालाओं को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता बताई, ताकि समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को और अधिक मजबूत किया जा सके और एचआईवी/एड्स की रोकथाम में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
इस अवसर पर डॉ. मनीष दत्त, डॉ. संदीप निगम, डॉ. यशपाल तोमर, डॉ. हेमंत खर्कवाल, डॉ. स्वाति वर्मा और डॉ. सुव्रत अरोड़ा सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ सदस्य अशोक कालरा, दीपक, अवनीश, पूजा, रवि, वासुदेव, राजन बडोनी, शिप्रा और धीरेंद्र समेत अन्य कर्मियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







