डीएम मयूर दीक्षित ने किया रूड़की तहसील निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

खबर डोज, हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मंगलवार को तहसील रूड़की का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में नवस्थापित कम्प्यूटर लैब का शुभारंभ भी किया और कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पटल सहायकों एवं संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि तहसील में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले आमजन के कार्यों का तत्परता से निस्तारण किया जाए और किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।
डीएम ने अभिलेखों के रख-रखाव पर भी विशेष जोर देते हुए सभी रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने तहसील में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो मामले लंबे समय से लंबित हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए।
उन्होंने तहसील परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए कहा।
इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, तहसीलदार विकास अवस्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें





श्यामपुर के पीली पड़ाव क्षेत्र में हाथी का हमला, 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत 

