1.91 लाख की साइबर ठगी के सदमे में आकर महिला ने दे दी जान
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/03/Cybercrime-1.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। साइबर ठगी के सदमे महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ साइबर ठगी और आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही जिस नंबर पर गूगल-पे से रकम डाली गई थी, उस नंबर की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श शिवाजी नगर निवासी सूरज भट्ट ने पुलिस को बताया, मां गंगा देवी के मोबाइल फोन पर दो मार्च को एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को फाइनेंस कर्मचारी बताया था। साथ ही जाल में फंसाकर मां को लोन करवाने की बात कही।
उसके झांसे में आकर मां लोन करवाने को राजी हो गई। इस दौरान फोन करने वाले ने गूगल-पे से 1,91,550 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी। बाद में मां का फोन चेक करने पर परिवार को ठगी का पता चला ।
आरोप है कि साइबर ठगी से आहत होकर गंगा देवी ने चार मार्च को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने के बाद बृहस्पतिवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल आरके सकलानी ने बताया, तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही गूगल-पे नंबर पर जांच की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें