हरिद्वार: चाइनीज मांजे की चपेट में आकर दरोगा मनोज घायल
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2024/03/1501700-chinese-manjha-is-causing-accident-in-bhadohi-vocal-demand-for-action.webp)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। हरिद्वार देहरादून हाईवे पर गुरुकुल महाविद्यालय के समीप सीपीयू में तैनात एक दरोगा चीनी मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दरोगा को रानीपुर झाल स्थित ‘भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसके गले और उंगली पर आठ टांके आए हैं।
सीपीयू रुड़की में तैनात एएसआई मनोज शर्मा की ड्यूटी कांवड़ मेले में लगी हुई थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद एएसआई वापस रुड़की लौट रहा था, जैसे ही वह कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के पास पहुंचा तो अचानक चीनी मांझा उसके गले में आकर लिपट गया। जब तक एएसआई ने मांझे को हटाया तब तक उसके गले और उंगली पर घाव हो चुका था।
आनन फानन में एएसआई को भूमानंद अस्पताल में ले जाया गया जहां, उसके गले और उंगली में टांके आए हैं। एसपी ट्रैफिक पंकज गैरोला ने बताया कि एएसआई की हालत खतरे से बाहर है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें