पौड़ी में सख्ती: होली पर हुड़दंग करने वाले 9 उपद्रवी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, कोटद्वार। होली के पर्व पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बावजूद जनपद के और में कुछ असामाजिक तत्वों ने हुड़दंग और मारपीट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 9 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले ही जनपद के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, असभ्य आचरण, मारपीट अथवा शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कोटद्वार के झंडा चौक क्षेत्र में युवकों के बीच आपसी विवाद के बाद गाली-गलौच और मारपीट की सूचना पुलिस को मिली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पांच व्यक्ति आपस में झगड़ते पाए गए। हाथापाई में कुछ लोगों को चोटें भी आई थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित पांचों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त (कोटद्वार) में नवीन जायसवाल (35) निवासी कोरिया, अभिषेक काला (27) निवासी तेलीवाड़ा, थाना नजीबाबाद (उ.प्र.), ज्योति चौधरी (50) निवासी मालवीय उद्यान, वरुण उर्फ जुन्नु (26) निवासी गंगाधर जोशी मार्ग औरओ अनिल नेगी (53) निवासी गोविंद नगर, कोटद्वार शामिल हैं।

इसी क्रम में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीनगर बस अड्डे के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे चार व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में विनीत, अतुल और पुष्पेंद्र निवासी पहासू, बुलंदशहर (उ.प्र.) तथा अनुज निवासी हेमंतगढ़, बुलंदशहर (उ.प्र.) शामिल हैं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है। त्योहार की आड़ में किसी भी प्रकार का असभ्य व्यवहार, मारपीट या हुड़दंग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page