खोह नदी में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, देखिए वीडियो

खबर डोज, कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर तहसील प्रशासन द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खोह नदी में अवैध खनन करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार के निर्देशन में नायब तहसीलदार राजेंद्र सनवाल के नेतृत्व में राजस्व टीम ने झूला पुल के पास खोह नदी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदी में अवैध रूप से खनन करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
राजस्व टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार चलानी कार्रवाई भी की जा रही है।
उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है और समय-समय पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




रोडवेज बस की चपेट में आया ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा स्कूटी सवार नाबालिग, हादसे में पैर हुआ चोटिल 

