अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व राज्य मंत्री रहे विनोद आर्य पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। भाजपा से निष्कासित पूर्व राज्य मंत्री रहे डॉ विनोद आर्य की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। इस बार मुश्किल बढ़ने का कारण उनका बेटा नहीं बल्कि वे स्वयं ही लग रहे हैं। विनोद आर्य के चालक ने विनोद पर गंभीर आरोप लगाते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने का मुकदमा कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कराया है। साथ ही शिकायत करने पर जान से मरवाने की धमकी देने का भी आरोप लगा है। कुछ समय पहले तक भाजपा में कद्दावर नेता रहे पूर्व राज्यमंत्री डॉ विनोद आर्य की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं अभी उनके बेटे पर अंकिता भंडारी हत्याकांड का संगीन आरोप लगा जिसके बाद वह तो जेल में अपने दिन काठी रहा है, लेकिन अब डॉक्टर विनोद आर्य के 27 वर्षीय चालक ने उन पर कुकर्म के प्रयास का संगीन आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहन कांबोज पुत्र अजय कांबोज ( 25) साल निवासी शिव कॉलोनी छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर का रहने वाला है। जिसने ओ एल एक्स वेबसाइट पर पढा कि डॉ विनोद आर्य जो कि उत्तराखंड सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रह चुका है और अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य का पिता है। उनको ड्राइवर की जरूरत है। जिसके बाद रोहन ने डॉ विनोद आर्य से संपर्क किया जिसके बाद उन्होंने रोहन को 10,000 रूपये सैलरी पर करीब तीन सप्ताह पूर्व ड्राइवर रख लिया ।
आरोप है कि डॉ विनोद आर्य द्वारा उसे ज्वालापुर आर्य नगर में रहने के लिए कमरा दे दिया था। ड्राइवर रोहन ने बताया कि विनोद आर्य रात के समय उसको अपने पास बुलाता था और अपने शरीर की मालिश करने, मसाज करने और पैर दबाने के लिए कहता था वहीं अश्लील हरकतें भी करता था। कुछ दिन पहले ही रात को 10:30 बजे डॉक्टर विनोद आर्य ने मालिश और मसाज करने के लिए बुलाया। मसाज के दौरान डॉ विनोद आर्य ने उसके साथ अप्राकृतिक संभोग करने का प्रयास किया। जिसके बाद युवक डरकर अपने घर छुटमलपुर चला गया इसी बीच दो दिन पहले जैसे ही वो मोटरसाइकिल से घर का सामान लेने बाजार गया था, तो बाजार में अपाचे मोटरसाइकिल पर बैठे तीन लोगो में से एक ने कहा कि यही रोहन कांबोज है। उसके बाद उन्होंने गाड़ी में जबरदस्त टक्कर मारी। जिससे रोहन नीचे गिर गया। उसका सिर फट गया और हाथ टूट गया। रोहन को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल फतेहपुर ले जाया गया। इस घटना की तहरीर थाना फतेहपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दी उसने शक जताया कि उसका एक्सीडेंट डॉ विनोद आर्य पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड ज्वालापुर ने कराया है। पीड़ित ने आर्य से अपनी जान का खतरा बताया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page