रिंग रोड के किनारे अवैध प्लॉटिंग पर प्राधिकरण का एक्शन, तीन स्थानों पर ध्वस्तीकरण, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। शहर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए रिंग रोड के सर्विस रोड से लगे तीन अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की। लगातार चेतावनी के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोकने पर प्राधिकरण टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ोवली क्षेत्र में सन्नी पंजाबी द्वारा करीब 4 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। वहीं हरिद्वार सराय क्षेत्र में रिंग रोड रेलवे फाटक से पहले रबीश अहमद द्वारा लगभग 8 से 10 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृति प्लॉटिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। इसके अलावा रोहालकी क्षेत्र में सौरभ त्यागी द्वारा करीब 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी।

प्राधिकरण ने इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिनियम की धाराओं के तहत वाद दर्ज किए थे और निर्माण कार्य रोकने के लिए कई बार निर्देश भी दिए गए थे। बावजूद इसके, संबंधित व्यक्तियों द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया।

इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को सख्त चेतावनी दी गई कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए, अन्यथा भविष्य में और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह के अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

You cannot copy content of this page