हाथी दांत तस्करी में शामिल था कालागढ़ वन प्रभाग का बीट वाचर, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -


रामनगर। जिम कॉर्बेट पार्क से हाथी दांत की तस्करी के आरोप में वन विभाग के बीट वॉचर को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले रामनगर वन प्रभाग की टीम ने दो हाथी दांतों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद रविवार को चौथे आरोपी को भी टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कालागढ़ वन प्रभाग में बीट वॉचर था।

पूर्व में टीम की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले शुक्रवार की रात रामनगर वन प्रभाग की टीम ने हाथी दांत के साथ आरोपित धीरेंद्र, वीरेंद्र व राहुल को गिरफ्तार किया था। तभी से टीम मामले की जानकारी जुटा रही थी। इसी क्रम में रविवार को टीम ने कालागढ़ वन प्रभाग के बीट वाचर विनोद ध्यानी को उसके कालागढ़ स्थित घर से पकड़ा है।
बताया कि हाथी दांत का कुछ हिस्सा इसी के पास था। बताया कि विनोद को हाथी दांत कालागढ के जंगल से मिले थे। उसने बेचने को यह दांत धीरेंद्र को दे दिया था। धीरेंद्र पहले कालागढ़ डिवीजन में काम करता था। कालागढ़ के डीएफओ नीरज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page