सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हरिद्वार में रसोई गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध सिलेंडरों के जखीरे के समेत जावेद गिरफ्तार, देखिए वीडियो

खबर डोज, हरिद्वार। कोतवाली सिडकुल पुलिस ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध सिलेंडर मिले किए हैं, जो भीड़भाड़ वाले इलाके में रखे गए थे और कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते थे।
जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय हालात (ईरान-इजरायल-अमेरिका तनाव) के बीच गैस सिलेंडरों की संभावित बढ़ती मांग को देखते हुए अवैध भंडारण कर मुनाफा कमाने की साजिश रची जा रही थी। इसी बीच 27 मार्च 2026 को पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि रावली महदूद क्षेत्र में एक मकान में बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर अवैध रूप से जमा किए गए हैं।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में अवैध सिलेंडर मिले हैं। मौके से जावेद पुत्र अख्तर निवासी रविदास मंदिर के पास, रावली महदूद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी सिलेंडरों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस के मुताबिक जिस स्थान पर सिलेंडरों का भंडारण किया गया था, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां इस तरह का अवैध स्टॉक कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था। मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी हरिद्वार को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और कांस्टेबल रोहित बरोड़िया शामिल रहे। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर संभावित खतरे को टाला जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







