बिग ब्रेकिंग: रिटायर्ड अधिकारी के घर फटा सिलेंडर, मकान में आग लगने से जिंदा जले चार मासूम
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/04/E_1588187440_1588187440.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
देहरादून। देर शाम को त्यूणी पुल के पास एक बहुमंजिला मकान में आग लगने से चार बच्चे जिंदा जल गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिटायर्ड खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरतराम जोशी के मकान में गैस सिलेंडर फटने के कारण यह भीषण हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक चार बच्चे आग में जिंदा जल गए। घटना शाम पांच बजे करीब की है। घटना के समय मकान में पांच बच्चे थे। जिनमें से एक को बचा लिया गया है।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार जब शुरू में आग लगने की सूचना स्थानीय फायर बिग्रेड को दी गई तो अग्निशमन की गाड़ियों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं था, जिस कारण आग को काबू करने के लिए मोरी व अन्य जगह से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन तब तक मकान में फंसे चार मासूमों की जलकर मौत हो गई थी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें