बिग ब्रेकिंग: मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, चार घायल

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल प्रखंड के अन्तर्गत रिखणीखाल बसड़ा मोटर मार्ग पर मैक्स दुर्घटना ग्रस्त हैं गई । मैक्स वाहन में सवार दो यात्रियों को मौके पर मौत हो गई। तीन लोगों गम्भीर रूप से घायल हैं घायलों का इलाज कोटद्वार बेस अस्पताल में किया जा रहा है‌।थानाध्यक्ष रिखणीखाल अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन में छ: लोग सवार थे जो कि बड़ाई गांव से क्रिकेट टूर्नामेंट जीत कर घर वापिस के दौरान बीरोंखाल बैंड के पास सड़क पर पत्थरों से वाहन को बचाने के लिए वाहन चालक का मैक्स से नियंत्रण खो दिया। मैक्स वाहन सड़क से खाई में दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

देर शाम मैक्स वाहन दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों को भी देर से मिली। जिसके चलते रात्रि 11 बजें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को खाई से निकालने पर 108 की मदद से कोटद्वार बेस अस्पताल लाया गया। कोटद्वार बेस चिकित्सालय के डाक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि तीन लोगों को कोटद्वार बेस अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। क्षेत्र में मैक्स वाहन दुर्घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने खाई से घायलों को निकाला।
दुर्घटना की सूचना रिखणीखाल थाना पुलिस अरविंद कुमार दी गई। दुर्घटना होने पर रिखणीखाल एस डी आर एफ की टीम की मदद से वाहन की सीधा कर किया गया। घायलों को 108 की मदद से कोटद्वार बेस अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा वाहन चालक लक्की भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका कोटद्वार बेस अस्पताल में इलाज किया जा रहा। घटना में सत्य प्रकाश पुत्र हीरालाल 46 वर्ष निवासी ग्राम कन्दाई रिखणीखाल, रमेश चंद्र पुत्र रतिराम उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम आमडंडा पल्ला रिखणीखाल की मौत हो गई।
घायलों में राहुल पुत्र लाल बहादुर उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र सतीश चंद्र उम्र 24 वर्ष, नितिन पुत्र सतीश चंद्र उम्र 25 वर्ष, हरेंद्र उम्र 30 वर्ष सभी निवासी ग्राम कंधई रिखणीखाल के हैं l
जिनमें से दो लोगों को मामूली चोंटे आई है। उन्हें घर भेज दिया गया है। जबकि बाकी दो का बेस अस्पताल कोटद्वार में इलाज चल रहा है।

You cannot copy content of this page