कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को भाजपा ने बताया राजनीतिक नौटंकी

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। कांग्रेस की ओर से 30 अप्रैल को आयोजित की जा रही संविधान बचाओ रैली को राजनीतिक नौटंकी बताते वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में एकजुटता से आगे बढ़ रहा है, लेकिन अपने नकारात्मक रुख के चलते, कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों को अपना राजनैतिक भविष्य शून्य की तरफ खिसकता नजर आ रहा है।

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली भी देश और समाज को बरगलाकर, अराजक माहौल पैदा कर जनता के आत्मविश्वास को कमजोर करने की योजना का हिस्सा है। कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी प्रत्येक पार्टी को अपनी बात रखने का अवसर देती है, लेकिन बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह सब उस समय किया जा रहा है। जब देश पहलगामा हमले से दुख और आक्रोश में है और पीएम मोदी के नेतृत्व में दुश्मनों को करारा जवाब देने की तैयारी में जुटा हुआ है। ऐसे समय में देश में आपातकाल लगाने की जिम्मेदार कांग्रेस संविधान बचाने का दावा कर रही है। जबकि संविधान का सबसे अधिक दुरूपयोग कांग्रेस ने ही किया है। हाईकोर्ट के एक फैसले से खुद का सिंहासन हिलते देख तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के लोकतंत्र को बंधक बनाकर आपातकाल थोप दिया था। संसद, न्यायपालिका, कार्यपालिका और पत्रकारिकता सभी का दमन करने का प्रयास किया।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी नितिन चौहान, युवा नेता सूर्यकांत सैनी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page