कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को मिला स्वास्थ्य मंत्रालय, इन मंत्रियों को मिले यह मंत्रालय

खबर डोज, देहरादून। उत्तराखंड सरकार में हाल ही हुए कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री की कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपे जाने के साथ ही राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया है।

20 मार्च को हुए कैबिनेट विस्तार के दो दिन बाद रविवार को विभागों की सूची जारी की गई। इस सूची में कुछ मंत्रियों को जहां महत्वपूर्ण और बड़े विभाग मिले हैं, वहीं एक मंत्री को अपेक्षाकृत हल्के विभाग मिलने से उनके समर्थकों में मायूसी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त मंत्री और उनके समर्थकों को शहरी विकास जैसे बड़े विभाग की उम्मीद थी, लेकिन आवंटन में उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं मिल सकी।

कैबिनेट मंत्री को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी जैसे अहम विभाग सौंपे गए हैं। वहीं को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन और जलागम प्रबंधन जैसे भारी-भरकम विभाग दिए गए हैं, जिन्हें सरकार के अहम क्षेत्रों में गिना जाता है।

इसके अलावा को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और भाषा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। को ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम (MSME), खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग सौंपे गए हैं। वहीं को पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन और जनगणना विभाग दिए गए हैं।
विभागों के इस बंटवारे के बाद जहां कुछ मंत्रियों के खेमे में उत्साह का माहौल है, वहीं एक मंत्री को अपेक्षित विभाग न मिलने से उनके समर्थकों में निराशा देखी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में इन विभागों के जरिए सरकार के कामकाज और प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







