पौड़ी गढ़वाल में हुई कार दुर्घटना, एक की मौत, दो घायल
पौड़ी गढ़वाल के चीला बैराज मोटर मार्ग पर रविवार रात एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । वहीं कार सवार दूसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई। जबकि एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए हरिद्वार जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंची चीला चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना लक्ष्मण झूला पुलिस ने बताया कि रविवार रात ऋषिकेश से हरिद्वार जा रही गाड़ी चीला पावर हाउस के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई।कार में 3 लोग सवार थे इनमें से सचिन सैनी की मौके पर मौत हो गई। वहीं आशीष उपाध्याय और राहुल कुमार को गंभीर चोट आई हैं। सभी को 108 की मदद से जीडी अस्पताल हरिद्वार उपचार के लिए भेजा गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




हरिद्वार प्रेस क्लब चुनाव: रिकॉर्ड मतों से रिपीट हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, शानदार जीत, सूर्यकांत बने महासचिव, जीत का जश्न, देखिए वीडियो 


