लालबत्ती चौक के शौचालय में गंदगी पर भड़के नगर आयुक्त पीएल शाह, FIR की चेतावनी, वीडियो वायरल

ख़बर शेयर करें -


खबर डोज, कोटद्वार। स्वच्छता को लेकर चल रहे अभियान के बीच नगर निगम कोटद्वार की टीम ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लालबत्ती चौक के निकट स्थित एक शौचालय में भारी गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त पीएल शाह का पारा चढ़ गया। निरीक्षण का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है, जिसमें नगर आयुक्त मौके पर मौजूद कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वच्छता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तक की चेतावनी दी गई है।
नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों, बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था बनाए रखना केवल नगर निगम की ही नहीं, बल्कि आम जनता की भी जिम्मेदारी है।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों को गंदा न करें और शौचालयों का उपयोग करने के बाद साफ-सफाई का ध्यान रखें। नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
स्वच्छता को लेकर नगर निगम की सख्ती के बाद शहर में चर्चा का माहौल है और लोग भी इस कार्रवाई को सकारात्मक कदम के रूप में देख रहे

You cannot copy content of this page