सीएम ने चुनाव आचार संहिता से पूर्व दिया पुलिस ग्रेड पे मसले का हल निकालने का आश्वासन

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद पुलिस परिवारों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। दिनभर में कई दौर की वार्ता के बाद समाधान नहीं निकला तो देर रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डीजीपी अशोक कुमार और कुछ पुलिस परिवारों की बात हुई। जिसमे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आचार संहिता से पहले जवानों के ग्रेड पे मसले का हल निकालने का आश्वासन दिया।
देर रात डीजीपी अशोक कुमार और एसएसपी देहरादून सहित वरिष्ठ पुलिस आलाधिकारी पुलिस जवानों के परिवारों से मिलने पहुंचे और आश्वासन की बात परिवारों को बताई। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि कैबिनेट की उप समिति की रिपोर्ट को कैबिनेट के समक्ष रखकर जवानों की समस्या का हल निकाला जाएगा। पुलिस परिवार भी आश्वासन पाकर काफ़ी खुश नज़र आई। जिसके बाद पुलिस परिवार ने अपना धरना समाप्त कर दिया। बताते चलें कि सुबह 12 बजे पुलिस परिवारों ने सीएम आवास कूच किया था। जहां पर पुलिस परिवारों को पुलिस जवानों द्वारा रोका गया था और लगभग 11 घंटे पुलिस परिवारों ने सड़क पर बैठकर पुलिस जवानों के ग्रेड पे बढ़ाने की सरकार से मांग की।

You cannot copy content of this page