सीएम धामी ने हरिद्वार नगर निगम को दिया स्वच्छ गौरव सम्मान

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले निर्मल नगरों को अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के 9 निकायों को अटल निर्मल पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत 5 निकायों को स्वच्छ गौरव सम्मान प्रदान किया गया।
नगर निगम हरिद्वार को राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले गंगा शहरों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।
मेयर अनीता शर्मा, नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती, पार्षद सुनील अग्रवाल, अनिरूद्ध भाटी, राजेश शर्मा, लोकेश पाल, उदयवीर चौहान, सफाई निरीक्षक सुनीत कुमार, विकास कुमार, सफाई नायक गोपाल, सफाई नायक अशोक की संयुक्त टीम ने मुख्यमंत्री से पुरूस्कार प्राप्त किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक खजान दास, मेयर देहरादून सुनिल उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनिता ममगाईं, मेयर हरिद्वार श्रीमती अनिता शर्मा, मेयर रूड़की गौरव गोयल, अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव शहरी विकास दिपेन्द्र चौधरी, निदेशक शहरी विकास नवनीत पाण्डे, नगर आयुक्त मनुज गोयल एवं विभिन्न निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page