हरिद्वार के अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, ग्रामीणों और पुलिस में नोकझोंक

खबर डोज, हरिद्वार। बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के बाद ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान तीमारदारों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हो गई, हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।
जानकारी के अनुसार कोटा मुरादनगर निवासी 40 वर्षीय लाखन सिंह पुत्र तेल्लूराम शुक्रवार सुबह बहादराबाद–बेगमपुर मार्ग पर एक स्कूल के सामने बाइक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। हादसे में उनके सिर पर चोट आई थी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
आरोप है कि अस्पताल में उपचार के दौरान लाखन सिंह की मौत हो गई। शनिवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को मौत की सूचना मिली, बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और मामले को लेकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ देर के लिए पुलिस और तीमारदारों के बीच कहासुनी भी हुई, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद विजय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








चारधाम यात्रा: तपोवन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभालने खुद मैदान में उतरीं SSP श्वेता चौबे, ड्रोन और CCTV से कड़ी निगरानी