केशव थलवाल प्रकरण में सीओ पौड़ी ने जांच की पूरी, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रौतेला पर लगे आरोप निकले निराधार: एएसपी दीपक सिंह, देखिए वीडियो

खबर डोज, टिहरी गढ़वाल। चर्चित केशव थलवाल मामले में पुलिस जांच पूरी हो गई है। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल दीपक सिंह ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि पुलिस पर लगाए गए सभी आरोप जांच में निराधार पाए गए हैं।
एएसपी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इसे क्षेत्राधिकारी (सीओ) पौड़ी अनुज सिंह को सौंपा गया था। सीओ अनुज सिंह द्वारा की गई विस्तृत जांच में सभी पहलुओं का गहनता से परीक्षण किया गया, जिसमें सामने आया कि पुलिस कर्मियों के खिलाफ लगाए गए आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं थे।
गौरतलब है कि इस मामले में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र रौतेला पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बैठाई थी। अब जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित नहीं हुए हैं।
एएसपी ने यह भी कहा कि भविष्य में भी यदि किसी प्रकार की शिकायत सामने आती है तो उस पर इसी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्रवाई की जाएगी, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास बना रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







