कोटद्वार में विवाहिता ने खाया विषाक्त, मौत
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत किशनपुरी निवासी एक विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आज सुबह विवाहिता के विषाक्त पदार्थ का सेवन किये जाने की सूचना बेस अस्पताल कोटद्वार के जरिए कोतवाली को प्राप्त हुई है। जिसके बाद पुलिस ने बेस अस्पताल पहुंचकर विवाहिता का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि उक्त विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। घटना आज सुबह लगभग 7 बजे की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का सख्त प्रहार: एसडीएम हरिद्वार ने 105 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त, वीडियो वायरल 
