रील बनाने के चक्कर में डूबा छात्र, वीडियो

गाजियाबाद से पांच दोस्त घूमने के लिए हरिद्वार आए थे। सभी डामकोठी के पास ओमपुल घाट पर स्नान करने के लिए रुके। इसमें आयुष पटवाल ने पुल से छलांग लगाई। दोस्तों से कहा कि वह उसकी वीडियो बनाएं। आयुष ने जैसे ही गंगनहर में पुल से छलांग लगाई तो उसके दोस्त वीडियो बनाने लगे। मायापुर में ओमपुल के पास गाजियाबाद का छात्र वीडियो बनवाने के चक्कर में गंगनहर में गिर गया। दोस्त उसका वीडियो बनाते रहे और छात्र पानी के अंदर गायब हो गया। छात्र की तलाश में जल पुलिस ने सर्च अभियान भी चलाया, लेकिन देर शाम तक शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








गणतंत्र दिवस समारोह में अनुशासन पर सवाल, उत्तराखंड के दो नए IPS अधिकारियों पर गिरी गाज, अभी से है यह हाल तो भविष्य में जिलों के चार्ज में कैसे दिखाएंगे कमाल