गौवर्धन पूजा पर डॉ. विशाल गर्ग ने किया गौ पूजन, राज्य की खुशहाली की कामना

ख़बर शेयर करें -

खबर डोज, हरिद्वार। गौवर्धन पूजा के पावन अवसर पर समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने भगत सिंह चौक स्थित वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम गौशाला में जाकर गौ माता का विधिवत पूजन किया और राज्य की समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

डॉ. गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि गौ माता पृथ्वी पर 33 करोड़ देवी-देवताओं का प्रतिरूप हैं। उनकी पूजा से परिवारों में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि गाय का दूध स्वास्थ्यवर्धक और बौद्धिक विकास में सहायक होता है, इसलिए समाज को गौ संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गौ संरक्षण से जुड़े प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में स्थापित गौ सेवा केंद्र उनके संकल्प का प्रतीक हैं। डॉ. गर्ग ने केंद्र और राज्य सरकार से यह भी अपील की कि गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और गौवंश के संरक्षण-संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

You cannot copy content of this page