अतिक्रमण अभियान: नगर निगम के अधिकारी से व्यापारी बोले “चल चल हद हो गई तेरी”, सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप, देखिए वायरल वीडियो

खबर डोज, हरिद्वार। हरिद्वार में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम की टीम और अधिकारियों के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निगम की टीम निर्धारित कार्यक्रम के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान कुछ व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के साथ बहस की और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विरोध बढ़ने पर स्थिति कुछ समय के लिए विवादपूर्ण हो गई। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक अभियान पूरी तरह से नियमों और प्रशासनिक निर्देशों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। वहीं, मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है और आवश्यक होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें






हरिद्वार नगर निगम के अधिकारी से अभद्रता पर बढ़ा विवाद, कर्मचारियों ने सड़क पर फैलाया कूड़ा, देखिए वायरल वीडियो 