हर पंचायत तक पहुँचेगी पीएम मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा: जिलाध्यक्ष संदीप गोयल

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लेकर काम कर रहे है। देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर देने वाले सपूतों के सपने साकार करने में कोई कसर बाकी न रहे इस पर काम हो रहा है।

ऋषिकुल मैदान में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए जिलाध्यक्ष हरिद्वार संदीप गोयल ने कहा कि अमृतकाल में सभी के सामूहिक प्रयास से भारत को दुनिया के हर क्षेत्र में प्रथम बनाने का संकल्प लेना भी आजादी का अमृत महोत्सव के उद्देश्यों में से एक था। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की कल्पना की है, जो देश की हर पंचायत तक पहुंचेगी और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा कर उनका लाभ सभी तक पहुंचाने का काम करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को आगे बढ़ाते हुए व उनके मार्गदर्शन पर भाजपा राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा. नरेश बंसल के नेतृत्व में परिचित फाउंडेशन द्वारा आत्मनिर्भर भारत की थीम पर इस मेगा प्रदर्शनी का आयोजन 21 से 23 फरवरी तक हो रहे है। जिसमें देश भर से सरकारी और अर्द्धसरकारी संस्थान यहां तीन दिन जनता के बीच मौजूद रहेंगे। उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभाग भी इसमे सहभागिता कर रहे है।

आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के सामने अपने तीन उद्देश्य रखे थे। पहला, स्वतंत्रता संग्राम के सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को याद करना और युवा पीढ़ी को आजादी के इतिहास से जोड़ना। दूसरा उद्देश्य था पिछले 75 वर्षों में देश द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर गर्व करना और प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना। शाह ने कहा कि तीसरा उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और उस पर गर्व महसूस करना है। पीएम मोदी का मानना है कि 2047 में एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा और ऐसे भारत के निर्माण के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।

पीएम मोदी ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक, जम्मू-कश्मीर में लागू संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने जैसे फैसले सरकार का संकल्प दिखाते हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 500 वर्ष के संघर्षों के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मून मिशन- चंद्रयान-तीन भी कामयाब रहा। आजादी के बाद औद्योगिक विकास भी बड़े पैमाने पर हुआ है। यही कारण है कि आज देश की अर्थव्यवस्था सबसे मजबूत स्थिति में है।

साल 2014 तक देश में करोड़ों लोग ऐसे थे जिनके पास घर, गैस कनेक्शन, शौचालय, पीने का पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थीं और उन करोड़ों लोगों को संघर्ष करना पड़ता था। हर सुविधा के लिए देश के 60 करोड़ गरीब लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना नरेन्द्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। हर घर नल’ जैसी योजनाओं से लोगों के घरों तक साफ पानी पहुंच रहा है। गरीबों को गैस सिलेंडर और शौचालय की सुविधाएं भी दी जा रही हैं। पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में कराया जा रहा है।

महीने में पांच किलो अनाज भी मुफ्त में दिया जा रहा है। किसी भी सरकार के लिए इससे बड़ी कामयाबी नहीं हो सकती है। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने संकल्प लिया कि हर घर में बैंक खाता, गैस कनेक्शन, शौचालय और नल का जल होगा और सरकार हर व्यक्ति के 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य खर्च का ख्याल रखेगी। उत्तराखंड में भी डबल इंजन की सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सराहनीय विकास कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री धामी का विकल्प रहित संकल्प है कि उत्तराखंड को विकसित बनाना है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी 21 फरवरी को करेगे। इस अवसर पर सभी मंत्री, सभी सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। 130 करोड़ भारतीयों के प्रयास ही भारत को हर क्षेत्र में विकसित और आत्मनिर्भर बना सकते हैं। हमने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, वह सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि देश के करोड़ों गरीबों और वंचितों को सबके बराबर बनाने का एक पवित्र विचार है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री रुड़की अरविंद गौतम, प्रमोद चौधरी, सिद्धार्थ बंसल, सौरभ गुप्ता, अमन गोयल, तरुण जैन, महक जैन समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page