पर्यटकों के लिए आरटीपीसीआर की अनिवार्यता खत्म करेगी उत्तराखंड सरकार, डबल वैक्सीनेशन होने पर मिलेगी छूट
देहरादून। बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए उत्तराखंड सरकार आरटीपीसीआर की रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई गाइड लाइन में आरटीपीसीआर जांच की बंदिश हटा दी जाएगी। मालूम हो कि प्रदेश में 4 अगस्त तक कोविड-19 लागू है।
मंगलवार को प्रदेश सरकार कोविड-19 के संबंध में नई मानक प्रक्रिया जारी करेगी। पिछले हफ्ते की एसओपी में सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले उन लोगों के लिए आरटीपीसीआर की रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी थी। जिन्हें कोविड-19 की डबल डोज लगाए 15 दिन हो चुके हैं। पड़ोसी राज्य हिमाचल में आरटी पीसीआर की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है।
पर्यटन राज्य होने के नाते राज्य सरकार पर भी पर्यटन कारोबारियों का आरटीपीसीआर की अनिवार्यता खत्म करने का दबाव है।
सीएम ने कहा कि राज्य में प्रवेश पर आरटीपीसीआर की अनिवार्यता को खत्म किया जाएगा। इसकी गाइडलाइन जारी होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें




हरिद्वार प्रेस क्लब चुनाव: रिकॉर्ड मतों से रिपीट हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, शानदार जीत, सूर्यकांत बने महासचिव, जीत का जश्न, देखिए वीडियो 


