गाजियाबाद कोर्ट में घुसा तेंदुआ, कई घायल, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

गाजियाबाद। राजनगर स्थित जिला कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे अचानक तेंदुआ घुसने से भगदड़ मच गई। जो भी सामने आया, तेंदुआ उसे घायल करता गया। करीब नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

https://youtu.be/yi6sa1Nug5A

देर शाम तक वन विभाग और पुलिस की टीमें उसे दबोचने में जुटी रहीं। जिला कंबाइंड अस्पताल में भर्ती 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सबसे पहले कोर्ट परिसर के बाहर जूते पॉलिश करने वाले शख्स पर ने तेंदुए को देखा। इस बीच तेंदुए ने दो पुलिसकर्मियों, एक महिला समेत कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर मचते ही पूरे कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वकीलों ने अपने चेंबर को अंदर से बंद कर लिया और कोर्ट में मौजूद जजों और कर्मचारियों ने ऑफिस के गेट बंद करा दिए।

You cannot copy content of this page