पुलिसकर्मियों को नए साल से पहले मिला प्रमोशन का तोहफा

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों को नए साल से पहले प्रमोशन को तोहफा मिला है। 139 महिला कांस्टेबल सहित 786 कांस्टेबल हेड कांस्टेबल बने हैं। उत्तराखण्ड पुलिस के कांस्टेबलों के लिए खुशखबरी है। सशस्त्र पुलिस के 647 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बन गए हैं। इसके साथ ही 139 नागरिक पुलिस की महिला कांस्टेबलों को भी प्रमोशन का ताहफा मिला है, वे सब भी हेड कांस्टेबल बन गयी हैं। हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है।

You cannot copy content of this page