सिद्धबली मंदिर के नए मुख्य द्वार पर स्थापित हुई भव्य घंटी, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -


सुरेंद्र सैनी, खबर डोज, कोटद्वार। कोटद्वार स्थित प्रसिद्ध सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था को और सशक्त करते हुए मंदिर प्रशासन ने मुख्य द्वार पर एक बड़ी एवं भव्य घंटी स्थापित की गई है। इस महत्वपूर्ण कार्य को हाइड्रा मशीन की सहायता से सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया गया।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण कार्य चलने के दौरान मंदिर की बड़ी घंटी उतरवाई गई थी, मुख्य द्वार का कार्य पूर्ण होने के बाद अब विधिवत रूप से बड़ी घंटी की स्थापना करा दी गई है। घंटी की स्थापना के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
घंटी लगने के बाद मंदिर परिसर में एक अलग ही आध्यात्मिक और दिव्य वातावरण देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि मंदिर में घंटी की ध्वनि सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है और मन को शांति प्रदान करती है। इसी कारण बड़ी संख्या में भक्त इस नई व्यवस्था को लेकर उत्साहित नजर आए।
मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने घंटी की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे आस्था और विश्वास का प्रतीक बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे मंदिर की भव्यता और धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ गया है।
मंदिर प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर सौंदर्यीकरण को लेकर ऐसे कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

You cannot copy content of this page