कोटद्वार में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव, देखिये वीडियो
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/04/Screenshot_20230406-175403.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
कोटद्वार। कोटद्वार शहर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ के साथ ही भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था। मंदिरों में दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की बड़ी भीड़ उमड़ी रही।
आज हनुमान जन्म महोत्सव पर सिद्धबली मंदिर में दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। शहर के श्री सिद्धबली मंदिर मेें सुबह से ही श्रद्धालु उमड़ने लगे। इस दौरान सुंदरकांड के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।प्रातः लगभग 9 बजे श्री सिद्धबली बाबा समिति ने नजीबाबाद रोड स्थित एक वैडिंग पॉइंट से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया। बाइक रैली लालबत्ती चौक, बद्रीनाथ मार्ग से होते हुए सिद्धबली मंदिर तक आयोजित हुई। बाइक रैली से पूरा शहर भगवामय हो गया। वही भक्त जय श्री राम,जय सिद्धबली बाबा के नारे लगा रहे थे। बाइक रैली के पश्चात कीर्तन मंडलियों ने कीर्तन प्रस्तुत किए। अंत में सुप्रसिद्ध भजन गायक पवन गोदियाल एवं कविता गोदियाल ने भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें