जिलाध्यक्ष सौरभ ने पेश की मिसाल, आधा दर्जन मरीजों को उपलब्ध कराये ऑक्सीजन सिलेंडर

ख़बर शेयर करें -


कोटद्वार। कोरोना संक्रमण काल में ऑक्सीजन की सभी स्थानों पर मारामारी हो रखी है। इस मारामारी में भारतीय जनता युवा मोेर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ नौटियाल ने जरूरतमंद आधा दर्जन मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर नि:शुल्क देकर एक मिसाल कायम की है। स्थानीय लोगों ने भाजयुमो की इस पहल की सराहना की है।  जिलाध्यक्ष सौरभ नौटियाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में सभी भाजयुमो कार्यकर्ता जनता के साथ है। जिस भी जरूरतमंद को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत हो, वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण की जद में आने वाले मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता पड़ रही है। आक्सीजन न मिलने पर मरीजों की हालत बिगड़ रही है। इस तरह देश में कई मरीजों की मौत भी हो चुकी है। कारण समय से ऑक्सीजन न मिलना। ऐसे में भारतीय जनता युवा मोर्चा पौड़ी गढ़वाल जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आया है। शुक्रवार को मोर्चा ने आधा दर्जन मरीजों को नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराये हैं। जिलाध्यक्ष श्री नौटियाल ने कहा कि बताया कि ऑक्सीजन सप्लायर सांई गैस संचालक भास्कर रावत के सहयोग से 6 मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किये गये हैं। कहा कि इस समय सभी सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। एक-दूसरे के सहयोग से ही इस कोरोना माहमारी को हराया जा सकता है।

You cannot copy content of this page