हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की एम्स में मौत, लक्सर में दिनदहाड़े हुई थी ताबड़तोड़ गोलीबारी

खबर डोज, हरिद्वार। कुख्यात गैंगेस्टर विनय त्यागी ने एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बीते दिनों पेशी पर ले जाते समय उस पर दो बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर फ़ायरिंग कर जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
रुड़की से लक्सर न्यायालय में पेशी के लिए ले जाए जा रहे विनय त्यागी पर रास्ते में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें







