दुगड्डा में गुलदार ने किया महिला को घायल

कोटद्वार। दुगड्डा के बांसी गांव में गुलदार ने एक महिला एक हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय पुष्पा देवी घास लेने के लिये जंगल जा रही थी। तभी अचानक घात लगाये गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया और महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर गुलदार वहाँ से भाग गया। आननफानन में महिला को कोटद्वार बेस हॉस्पिटल लाया गया जहाँ महिला का उपचार किया जा रहा है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें








गणतंत्र दिवस समारोह में अनुशासन पर सवाल, उत्तराखंड के दो नए IPS अधिकारियों पर गिरी गाज, अभी से है यह हाल तो भविष्य में जिलों के चार्ज में कैसे दिखाएंगे कमाल