पौड़ी गढ़वाल के चोरखिंडा गांव में सनसनी, हत्या का मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी। जनपद के दूरस्थ ब्लॉक बीरोंखाल और पुलिस थाना क्षेत्र थलीसैंण के चोरखिंडा गांव में एक सनसनी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गांव के ही नजदीक टैक्सी स्टैंड पर दो युवकों के बीच बहस बाजी के बाद एक युवक ने पत्थर से दूसरे का सर फोड़ दिया। बीच-बचाव के बाद मौजूद लोग घायल युवक को उपचार के लिए ले जा रहे थे। इतने में आरोपी ने दोबारा आकर बड़े पत्थर से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने के बाद एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। वारदात और हत्या की जानकारी मृतक की माता बिल्ला देवी पत्नी स्वर्गीय बचन सिंह ने तहरीर के साथ थाना पुलिस को दी।
नाम जद तहरीर मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से पुलिस ने हत्यारोपी मनोहर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी चोरखिंडा के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि रामपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय बचन सिंह और हत्या का आरोपी मनोहर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी चोरखिंडा गांव के ही नजदीक टैक्सी स्टैंड के पास साझा रूप से चाऊमिन की दुकान चलाते थे। आज अचानक दोनों के बीच किसी कारण बहस बाजी शुरू हो गई। यह बहस बाजी इतनी बढ़ गई कि आरोपी मनोहर सिंह ने मृतक रामपाल सिंह का सिर पत्थर से फोड़ दिया। जिस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर, गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया। इसी बीच आरोपी ने दोबारा आकर एक और बड़ा पत्थर उठाकर घायल के सिर पर जोरदार हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौके की नजाकत को देखते हुए लोग पुनः घायल को ऋषिकेश एम्स अस्पताल ले गए, जहां गंभीर चोट होनेेे के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की मां की तरफ से पुलिस को इस जघन्य हत्याकांड की विस्तृत जानकारी तहरीर के तौर पर दी गई। जिस पर बिना देरी किए थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उधर ऋषिकेश पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शव का पंचनामा भर लिया गया है। थाना थलीसैंण एसओ का कहना है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

You cannot copy content of this page