कनखल पुलिस ने दो युवकों को किया चाकू समेत गिरफ्तार
![](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230827-WA0016.jpg)
![Join WhatsApp Group](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/WhatsApp.jpg)
![Like Facebook Page](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/Facebook.jpg)
![Subscribe YouTube Channel](https://khabardose.com/wp-content/uploads/2023/02/YouTube.jpg)
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध रूप चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज कर लिया है।
कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि एसएसपी अजय सिंह के दिशा-निर्देशन पर अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान में थाना कनखल पुलिस टीम ने शनिवार देर दो युवकों को अलग-अलग स्थानों से चैकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने अपना नाम संजू पुत्र शुकल चंद निवासी रविदास मौहल्ला जगजीतपुर कनखल हरिद्वार और मंयक पुत्र ज्योति प्रसाद निवासी सैनी मौहल्ला थाना कनखल हरिद्वार बताया है। दोनों के पास पुलिस टीम को अवैध चाकू मिले हैं। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सूरजपाल सिंह, जसवीर सिंह, कांस्टेबल प्रलब चैहान, जसवीर सिंह शामिल रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 खबरडोज के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें